home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  प्रदेश के कई शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। ऐसे में ठंड से अब और ज्यादा हालात बिगड़ते नजर आ रहे है।

इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा (Haryana) में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। अगर बारिश होती है तो इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। साथ ही ठंड ज्यादा बढ़ने की भी संभावना है। 
 
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट (Alert)

आज सूबे के कई जिलों में कोल्ड डे(Cold Day) का अलर्ट (Alert)जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोल्ड डे का सितम जारी रहेगा। यहां कोहरे के साथ-साथ शीतलहर (Coldwave)चलेगी। 


वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हरियाणा के हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे है।

फिर होगी झमाझम बारिश
कल 3 जनवरी की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 4 और 5 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना है। लगातार 48 घंटे सूबे के कई शहरों में झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 4 व 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते हरियाणा और पंजाब में बारिश (Rain) के आसार बन रहे हैं। 

इसके बाद 10 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तीन दिन तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। जनवरी माह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web