home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से शीतलहर (Cold Wave) और कोहरे का कहर जारी है। ऐसे में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। 

इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर अलर्ट (Alert) जारी कर दिया है। मौसम विभाग(IMD) की मानें तो आज रात से हरियाणा में मौसम करवट ले सकता है। आज 3 जनवरी से 6 जनवरी तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। 

आज कैसा रहेगा मौसम ?

आज के मौसम (Weather) की बात करें तो कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती है। सूबे के10 शहरों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत शामिल हैं।

हालांकि आज रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम (Mausam) बदलने की संभावना है। सूबे के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश (Rain) भी हो सकती है। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। 
  
दो दिन होगी झमाझम बारिश 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज से हवाओं में बदलाव होगा उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से मौसम करवट लेगा। आज से 6 जनवरी के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 5 जनवरी की रात और 6 जनवरी को राज्य में उत्तर व दक्षिण पश्चिमी के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

हालांकि 7 जनवरी से राज्य में मौसम (Weather) खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी से ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। 

 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web