home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नए साल पर पड़ेगी जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में नए साल पर पड़ेगी जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट 

Haryana Weather Alert: हरियाणा (Haryana)में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान गिर रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिसार और नारनौल में रातें सबसे ठंडी रही। साल के आखिरी दिन यानि आज भी मौसम विभाग (IMD) ने सूबे के कई जिलों में अलर्ट (Alert)जारी किया है। 


इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट(Yellow Alert)
मौसम विभाग ने नए साल पर 14 जिलों में कोल्डवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है। 

साथ ही कुछ इलाकों में सुबह से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने के आसार है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
 
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम(Mausam) ? 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया है कि हिमालय की ओर से 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। नमी बढ़ने से सूबे के अधिकांश इलाकों की ऊपरी सतह पर कोहरे की सफेद चादर छाने के आसार हैं। 

इससे एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हरियाणा (Haryana) में 3 जनवरी तक मौसम (weather)आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web