home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ होगा 2025 का आगाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ होगा 2025 का आगाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Haryana Weather Alert: हरियाणा(Haryana)में अब हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी है। कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

 मौसम विभाग (IMD)ने कई जिलों में ठंड को लेकर आरेंज अलर्ट (Orange Alert)जारी किया है। वहीं आने वाले दिनों हालात और ज्यादा बिगड़ सकते है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में नए साल की शुरूआत के साथ ही ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

14 जिलों में मौसम विभाग(IMD) ने जारी कर दिया अलर्ट (Alert)
मौसम विभाग ने नए साल पर 14 जिलों में शीतलहर और ठंड को लेकर येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर (Coldwave)चलने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम(Mausam Update) ? 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में सुबह धुंध रह सकती है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web