home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में होगा बड़ा बदलाव, देखें पूर्वानुमान

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में होगा बड़ा बदलाव, देखें पूर्वानुमान 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आज यानि 22 दिसंबर की रात से मौसम का मिजाज बदलेगा। 

आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव 
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव होगा। इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 22 दिसंबर रात व 23 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।

कई जिलों में बारिश की संभावना 
वहीं दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। परंतु 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा के हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।  लेकिन 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web