Haryana Weather Alert: हरियाणा के पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में हल्की बारिश, देखें आज कहां- कहां बदलेगा मौसम

Haryana Weather Alert: हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, जींद, सिरसा समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देर रात कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है वहीं आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, भिवानी, नूंह, रेवाड़ी,और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश का आलर्ट जारी किया है। आज हल्की बारिश के साथ यहां तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
27 को 8 जिलों, 28 को पूरे प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर के बाद 26 तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान धुंध रहेगी लेकिन बरसात नहीं होगी। 27 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश होगी।
28 दिसंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बारिश होगी। वहीं चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव हुआ है जिसके चलते हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।