home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 | 
 हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Haryana Weather Alert:  हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक स्मॉग  की स्थिति  बनी , इस का मुख्य कारण लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से  हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई होने के कारण  वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए जिससे स्मॉग बना तथा जिससे दिन व रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में कल 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 22 नवंबर रात्रि से  एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित  

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web