home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ?

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ? 

Haryana Weather Alert: हरियाणा(Haryana) में देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश (Rain)शुरू हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 

इन जिलों में भारी बारिश(Heavy Rain ) का अलर्ट(Alert)  
मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है।

16 जिलों में बारिश का अलर्ट 

इसके अलावा सूबे के 16 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। 


आगे कैसा रहेगा मौसम(Weather Update) ?
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web