home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव 

हरियाणा(Haryana) में ठंड का प्रकोप जारी है। कई जिलों में लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 

हरियाणा में आज फिर मौसम(Haryana Weather) का मिजाज बदलेगा। सूबे के कई जिलों में आज झमाझम बारिश(Rain) की संभावना है। वहीं 27 दिसंबर से बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। 

आज से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के और प्रचंड तेवर देखने को मिलेंगे। 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी।


जबकि मैदानी राज्यों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट 
वहीं आज 26 दिसंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। कोहरे के कारण यहां 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहने के आसार हैं।


अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 26 दिसंबर यानि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 


इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 


वहीं पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।

27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web