home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज कोहरे का अलर्ट, अगले 48 घंटों में फिर होगी झमाझम बारिश

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज कोहरे का अलर्ट, अगले 48 घंटों में फिर होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मंगलवार सुबह कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है।

लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग(IMD) ने आज भी सूबे के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है। वहीं कल से 48 घंटे तक एक बार फिर बारिश (Rain) की संभावना है। 
 
आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट 
मौसम विभाग(IMD) ने आज 25 दिसंबर को हरियाणा (Haryan)के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और सिरसा में कोहरे का अलर्ट है।

लेकिन 26 दिसंबर की रात से मौसम(Weather) में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कल रात से बारिश(Rain)के आसार बन रहे हैं। दो दिन तक सूबे के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते है। 

आगे कैसा रहेगा मौसम ? 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25-26 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web