Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से एक्टिव होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज घनी धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने अंबाला और कुरुक्षेत्र के लिए वेरी डेंस फॉग का अलर्ट जारी किया है।
दिन तक धूप खिलने की संभावना है। हालांकि आज रात से मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसको लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी कर दी है।
आज रात से करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 जनवरी की रात से पूरे हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा, जिससे पूरे हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं। 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने 10 की रात से मौसम बदलने के बाद हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं।
इस दौरान उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण 11 और 12 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।