home page

Haryana : हरियाणा के इन 5 जिलों में स्कूल बंद, ये नए नियम लागू, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर

 | 
Haryana : हरियाणा के इन 5 जिलों में स्कूल बंद, ये नए नियम लागू, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर

Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 5 जिलों के प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिसके आदेश भी जारी हो गए है। ये फैसला हरियाणा में बढ़ रहे घने कोहरे और धुंध के चलते लिया गया है। 

इन जिलों में रोहतक, सोनीपत, नूंह, झज्जर और पानीपत शामिल हैं। ये जिले दिल्ली-NCR में आते हैं। हरियाणा के 14 जिले दिल्ली-NCR में आते हैं। जिनमें ग्रैप-4 लागू किया गया है। बढ़ रहे घने कोहरे और धुंध की स्थिति को देखते हुए बाकी 9 जिलों में भी स्कूल बंद होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में आने वाले प्रदेश के जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बिल्कुल खराब हो चली है। इनमें सबसे बुरी स्थिति गुरुग्राम की है। गुरुग्राम में आज सुबह AQI 576 रहा, जो कि काफी खतरनाक माना जाता है। इसके अलावा भी हरियाणा के कुछ शहरों में हवा कि स्थिति चिंताजनक है।

गिरा पारा

इधर, प्रदेश के कई जिलों में धुंध और धुएं के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। इससे विजिबिलिटी दोपहर तक 50 से 100 मीटर के बीच पहुंच गई है। सड़कों पर चलने के लिए दिन में वाहनों को लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं, दिन के औसत तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है।

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरी व उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web