home page

Haryana Rain Weather: हरियाणा में आज कहां -कहां पर कितनी हुई है बारिश, देखें मौसम विभाग के आकंड़े

 | 
Haryana Rain Weather: हरियाणा में आज कहां -कहां पर कितनी हुई है बारिश, देखें मौसम विभाग के आकंड़े

Haryana Rain Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। सूबे के कई जिलों में देर रात मौसम ने करवट ली। हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। 

आज हरियाणा के भिवानी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 16mm बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में पूरा दिन रुक -रुक कर बारिश हुई।

दोपहर करीब 3 बजे तेज बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। नारनौंद क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में सरसों सहित अनेक फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी आज तेज बारिश हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अब लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 

यहां देखें मौसम विभाग के आकंड़े

सिवानी, भिवानी:
बारिश 16mm
Min Temp: 13.6°C

जींद:
बारिश 14.2mm
Min Temp 11.9°C

बालसमंद, हिसार:
बारिश 13.0mm
Min Temp 11.2°C

हिसार:
बारिश 12mm 
Min Temp 8.2°C

बागपत:
बारिश 9.5mm
Min Temp 12.6°C

चूरू:
बारिश 8mm
Min Temp 5.4°C

सोनीपत:
बारिश 7.5mm
Min Temp 12.4°C

रोहतक:
बारिश 6mm 
Min Temp NA

सीकर:
बारिश 6mm 
Min Temp: 15.6°C

उदयपुर:
बारिश 2mm
Min Temp 14.2°C

पटियाला 
बारिश 0.8mm
Min Temp 8.4°C

इसके अलावा सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा के सोनीपत में  30 mm, गन्नौर में 13 mm, गोहाना में 11 mm और खरखौदा में 25 mm बारिश दर्ज की गई है। 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web