Haryana Rain Alert: हरियाणा के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन जिलों में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

हरियाणा में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होगा। सूबे के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के कई जिलों में 3 दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। 3 जनवरी की रात से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और 4,5 को कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।
हरियाणा में फिर होगी बारिश
डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 1 जनवरी यानी कल को पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है।
हालांकि, इसका असर हरियाणा में नहीं दिखेगा। इसके असर से ठंड थोड़ी कम हो सकती है, रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 3 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में 4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार बन सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में एक बार फिर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
कल कैसा रहेगा मौसम ?
कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने 1 जनवरी यानि कल सूबे के 14 जिलों में कोल्ड डे के साथ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं।