home page

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 14 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

 | 
Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 14 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट  

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम(Mausam) का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज सूबे के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट(Rain Alert) जारी किया है। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। 
 
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 26 दिसंबर को हरियाणा (Haryana) के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश का अलर्ट (Haryana Rain Alert) जारी किया है। इन जिलों में  25 प्रतिशत तक बारिश(Rain) की संभावना है। 

बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि 
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 26 से 28 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। वहीं 27 दिसंबर को बारिश के साथ ओलवृष्टि, तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। 

27 दिसंबर को तूफान और बिजली गिरने की संभावना
27 दिसंबर को सूबे 17 जिलों में तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कहीं- कहीं पर ओले भी गिर सकते है। मौसम में हो रहे इस बदलाव से आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही ठंड में अचानक से और इजाफा हो सकता है। 

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
IMD के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 29 दिसंबर को सुबह-शाम के दौरान कुछ स्थानों पर घना कोहरे और शीतलहर(Cold Wave) का कहर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web