home page

Haryana News: हरियाणा में मौसम विभाग ने किया ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी! जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 | 
हरियाणा में मौसम विभाग ने किया ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी! जानें आज कैसा रहेगा मौसम 
Haryana News: हरियाणा में एक तरफ कोहरे और स्मॉग के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। वहीं, ठंड ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह तक कड़ाके की ठंड (Haryana Mausam Update) शुरू हो सकती है।

ऐसा रहेगा आज मौसम

आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को हरियाणा में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 30.01 और न्यूनतम तापमान 18.95 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 19.21 और अधिकतम तापमान 30.81 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कल यानी शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.81 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, आसमान साफ रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 नवंबर तक प्रदेश में कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 3 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही धुंध के कारण सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक दर्ज की गई।

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले 2 दिनों तक कोहरा इसी तरह छाया रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं कोहरे और प्रदूषण के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। प्रदेश में 11 शहर ऐसे हैं जहां AQI 400 के पार पहुंच गया है. जींद जिले में AQI 500 तक पहुंच गया. राज्य के 14 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवारी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जिंद और करनाल में GRAP 3 प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web