Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, देखें मौसम की ताजा जानकारी
Dec 9, 2024, 11:55 IST
| 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम में लगातार बदला आ रहा है, इसी के चलते मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।
हरियाणा के कई हिस्सों में कल हल्की बारिश हुई थी वहीं आज भी कई जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग चंडीगढ ने हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।