Haryana : हरियाणा के इन जिलों में कोहरें का अलर्ट, देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Haryana : हरियाणा में मौसम से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है, हरियाणा में इन 4 जिलों के लिए कोहरें की चेतावनी दी गई है। साथ ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो मैदानी इलाकों में अत्यधिक ठंड को बढ़ाएगा। आइए जानते है मौसम से जुड़ी और ताजा जानकारी के बारें में।
हरियाणा में ठंड बढ़ने के काफी ज्यादा आसार हैं। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे दिन और रात दोनों समय तापमान पर पड़ेगा और गिरावट दर्ज की जाएगी।
ये पश्चिमी विक्षोभ रात से पहाड़ों पर सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।
वहीं, मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में कोहरे की चेतावनी दी है। इन जिलों में दो दिन तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज रात से ही हवा की स्थिति बदल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार में 8.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हरियाणा के 8 जिलों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।
हरियाणा के प्रदूषित टॉप 5 शहर में सिरसा-हिसार
जहां एक ओर NCR में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रैप 4 लागू हो चुका है वहीं एनसीआर से बाहर हरियाणा के बाकि इलाकों में भी प्रदूषण बिगड़ रहा है। सिरसा और हिसार में मैक्सिमम AQI 400 के आंकड़े को पार कर गया है।