Haryana : हरियाणा में छाया घना कोहरा, इन इलाकों में अलर्ट, देखें मौसम की ताजा अपडेट

इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी को अलर्ट पर रखा है।
हरियाणा का मुरथल सबसे प्रदूषित है जिसका AQI 451 दर्ज किया गया। यहां वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है। जींद में AQI 378, गुरुग्राम में 289, भिवानी में 288, फरीदाबाद में 282, बहादुरगढ़ में 270 और रोहतक में 227 दर्ज किया गया। हरियाणा के शहरों के AQI का यह आंकड़ा 16 नवंबर सुबह 6 बजे का है।
GARP-3 में प्रदेश के 14 शहरों में क्या-क्या पाबंदी..
हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं। GRAP 3 लागू करने का मकसद प्रदूषण को कम करना है।
कब लगाया जाता है
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए GRAP के तहत कुछ पाबंदियां लगाई जाती हैं। जब AQI 200 से ऊपर चला जाता है तो GRAP का पहला चरण लागू किया जाता है। उसके बाद जब AQI 300 को पार करता है तो दूसरा चरण लागू किया जाता है और जब AQI 400 को पार करता है तो GRAP 3 लागू किया जाता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 17 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है। 16 नवंबर को पूर्वी हवाएं चलने के कारण बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं और धुंध छा सकती है। इसके बाद 17 नवंबर से फिर से मध्यम गति से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है और रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।