home page

Aaj Ka Mousam : हरियाणा, राजस्थान समेत देशभर में मौसम की करवट, देखें विभाग की अपडेट

 | 
 Aaj Ka Mousam : हरियाणा, राजस्थान समेत देशभर में मौसम की करवट, देखें विभाग की अपडेट 

Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत देश भर में गुलाबी ठंड आ चुकी है। देश की राजधानी में भी ठंड उस तरह से नहीं पड़ रही है, जिसकी जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

दिल्ली में मौसम?

दिल्ली में आज लोगों की सुबह हल्के या मध्यम कोहरे से होगी। 28 और 29 नवंबर को कोहरे या धुंध का येलो अलर्ट है।

पंजाब-हरियाणा का मौसम

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा में भी ठंड पड़ने लगी है। 27,28 और 29 नवंबर को लोगों की सुबह कोहरे के बीच होगी।दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में भी आगे कोहरे का अलर्ट है। आज के लिए मौसम साफ रहेगा। 


पहाड़ी राज्यों 

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो वहां बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तो आज लोगों को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। यह सिलसिला 29 नवंबर तक बना रहेगा। उत्तराखंड में कोहरे का असर नहीं रहेगा, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ेगी।

राजस्थान और यूपी के क्या हाल?

राजस्थान में भी ठंड ने दस्तक दे दी है, हालांकि कड़ाके या कहें कंपकंपाने वाली ठंड में अभी एक हफ्ते का समय और है। आज कुछेक जगहों पर कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम ठिठुरन भी लग सकती है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web