home page

Weather Forecast: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी तक बारिश की संभावना, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

 उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 12 जनवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
 | 
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी तक बारिश की संभावना
  Weather Update: उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 12 जनवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। 

इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और साथ ही बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने  उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

आज राष्ट्रीय राजधानी में भी हुई बारिश

पिछले दिनों भी एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज उत्तर भारत के कईं इलाकों में बारिश हुई। आज देश की राजधानी दिल्ली के भी कईं इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा कईं इलाके कोहरे की चादर से ढ़के रहे। 

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में कल भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरा पारा

आज जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है। वहीं हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में 10 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस है। 

आज हरियाणा में भी बरसे बदरा

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण आज सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में भी मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में तेज बारिश हुई। वहीं कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई है। 

IMD ने अनुमान लगाया है कि उत्तर भारत में इस महीने यानी जनवरी 2025 में औसत बारिश सामान्य से ज्यादा (LPA का 122 फीसदी से ज्यादा) होने की संभावना है। वहीं अगर पूरे भारत की बात करें, तो इस महीने मासिक वर्षा सामान्य से ज्यादा (LPA का 118 फीसदी) होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web