Toll Tax : वाहनों के टोल से जुड़े इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Toll Tax : वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। मंहगे टोल टैक्स के कारण वाहन चालक ऐसे रास्ते खोजते हैं जहां पर टोल प्लाजा ना हो। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
बता दें कि जल्द ही देश टोल मुक्त होने वाला है। अब देश में एक भी टोल प्लाजा नहीं दिखाई देगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश को टोल फ्री बनाने का ऐलान कर दिया है।
नया नियम
देश को टोल मुक्त बनाने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य हाइवे पर यातायात को आसान बनाना है। सरकार ने टोल प्लाजा की जगह टोल कलेक्शन एक नया फॉर्मूला निकाला है। इसके अंतर्गत अब जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।
नितिन गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने GPS बेस्ड टोल क्लेक्शन सिस्टम पर काम करना शुरु कर दिया है। नए टोल कलेक्शन के तहत दूरी मापकर टोल की राशि सीधे वाहन स्वामी के बैंक खाते से काट दी जाएगी। इसका फायदा यह होगा की चालक को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
सरकार ने दिया बड़ा आदेश
जीपीएम बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम के तहत वाहन की लोकेशन के आधार पर टोल शुल्क निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए सरका हर वाहन में GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगाएगी जो यात्रा के दौरान टोल राशि को ट्रैक करने में सहायता करेगा। आपकी जानकारी के बता दें कि सरकार ने पहले से ही नए कमर्शियल वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग को अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद अब सरकार पुराने वाहनों में जीपीएस ट्रैकर के इस्तेमाल पर जोर दे रही है।