home page

Aaj Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ..!

 देशभर में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरु होने वाला है। फरवरी महीने की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश होने के आसार है। 
 | 
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ..!
 Aaj Ka Mausam : देशभर में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरु होने वाला है। फरवरी महीने की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश होने के आसार है। 

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिलेगा और फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 2 पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होगी। दिल्ली-NCR में आसमानी बादल छाएंगे और दिन में तेज हवाएं भी चलेगीं। मौसम विभाग ने वेदर को लेकर अपडेट जारी किया है।

2 पश्चिमी विक्षोभ लगातार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा 1 फरवरी से सक्रिय होगा। उनके प्रभाव से 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

शीतलहर की चेतावनी जारी

IMD ने शीतलहर की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रही। इन राज्यों में 28 जनवरी को भी कोल्डवेव का अलर्ट है।

देश के मैदानी इलाकों में पूर्व राजस्थान के फतेहपुर सीकर में स्थिति सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे उत्तराखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस है जबकि मध्य भारत, पूर्वी और पश्चिमी भारत में 10 से 18 डिग्री के बीच तापमान है। 

जानें कहां कितना रहेगा तापमान?

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मध्य-पूर्वी भारत में भी पारा नहीं बदलेगा और अगले 4-5 दिनों में पश्चिम भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

घने कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश, बिहार में रात और सुबह के समय 31 जनवरी तक, उत्तराखंड, असम मेघालय में 28 जनवरी को, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 29 जनवरी तक, ओडिशा में 30 जनवरी तक, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 28-31 जनवरी के बीच घना से बहुत घना छाए रहने की संभावना है।
 
दिल्ली एनसीआर में छाएंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से  2 डिग्री सेल्सियस तक कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहा।

हालांकि, दिन में 12-14 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल रही हैं। 28 से 30 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web