Aaj Ka mausam: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka mausam: मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। ठंड का असर जहां बढ़ रहा है, वहीं धुंध भी छा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान और पश्चिमी अफगानिस्तान पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर है। Kal Ka Mousam
मौसम की संभावित गतिविधि
1 से 3 फरवरी के बीच एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 से 3 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 2 फरवरी से 3 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश में और 2 फरवरी से 3 फरवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है।
Aaj Ka mausam
3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है। 3 और 4 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। Aaj Ka mausam
मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, सिक्किम और असम में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।Aaj Ka mausam
पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से अति घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखी गई।