home page

Aaj Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत कईं राज्यों में शीतलहर का कहर जारी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

 पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है।
 | 
हरियाणा- पंजाब समेत कईं राज्यों में शीतलहर का कहर जारी
 

 Haryana Weather: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है। हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 

ठंड में होगा इजाफा  

आज उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है। आज तापमान 2 से 3 डिग्री और नीचे जा सकता है। वहीं पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में धुंध का कहर जारी है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड में आज हल्की बारिश हो सकती है। 

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में हुई बारिश 

सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कल हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

तटीय तमिलनाडु, झारखंड और उत्तर-पूर्व बिहार में भी हल्की बारिश हुई। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहा। इस क्षेत्रों में आज भी घने कोहरे की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web