home page

Haryana : हरियाणा के ये 7 शहर बनेगें स्मार्ट, लोगों को मिलेगी ये हाइटेक सुविधाएं...

 हरियाणा से बड़ी खबर है, सरकार हरियाणा को स्मार्ट राज्य बनाने के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिए है।
 | 
haryana
 

Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर है, सरकार हरियाणा को स्मार्ट राज्य बनाने के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिए है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक और सोनीपत को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) प्रोजेक्ट में शामिल कर यहाँ लोगों को हर सुविधा देना चाहती है,  इससे अपराध भी खत्म होंगे और नागरिक सुविधाओं पर भी नजर रहेगी। 


मिली जानकारी के अनुसार हिसार में इस प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और शहर में 1000 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। यानी 7 शहरों में 7000 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे। अगर हिसार की बात करें तो शहर के हर चौक, चौराहे, शिक्षण संस्थान, मंदिर, बाजार, मुख्य सड़क, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर इन CCTV के जरिए नजर रखी जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट की DPR को फाइनल करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (ULB) की गुरुग्राम एजेंसी की दो सदस्यीय कंसलटेंट टीम हिसार नगर निगम पहुंची। उन्होंने 4 विभागों (नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के इंजीनियरों के साथ ढाई घंटे तक बैठक की।

हिसार
पंचकुला
अंबाला
यमुनानगर
पानीपत
रोहतक
सोनीपत

कमांड सेंटर

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हिसार निगम अधिकारियों की बैठक में इस DPR को देखने के बाद नगर निगम आयुक्त नीरज ने एजेंसी कर्मचारियों और इंजीनियरों से प्रोजेक्ट के कमांड सेंटर के लिए दूसरी जगह चिह्नित करने पर उनकी राय मांगी। इस पर निगम एक्सईएन ने सेक्टर-13 के कम्युनिटी सेंटर को कमांड सेंटर के तौर पर विकसित करने का सुझाव दिया। 

ये 9 फायदे

1. एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट

2. नागरिक सुविधाएं की निगरानी

3. चिकित्सकीय संसाधनों की निगरानी

4. आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी

5. ई-चालान के लिए जानकारी जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सहसंबंध

6. घटना प्रबंधन के लिए अलर्ट इत्यादि।

7. वाटर व एयर क्वालिटी की जानकारी देख सकेंगे।

8. कचरा प्वाइंट्स व कचरा निस्तारण केंद्र की निगरानी।

9. आइसीसीसी केंद्र के डेस्क बोर्ड का सिटीजन के लिए एक ऐप बनेगा। इसमें सिटीजन अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web