Haryana News: महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान
Mar 31, 2025, 13:08 IST
| 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान
हरियाणा
कैथल। हर रोज बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता पर 1 अप्रैल से पड़ने वाली टोल बढ़ोत्तरी की मार ‘‘भाजपाई विश्वासघात’’ का जीता-जागता सबूत है।
देश में ₹ 85,000 करोड़ सालाना की टैक्स वसूली।
भाजपा की ‘‘जबरन टोल वसूली’’ का सबसे बड़ा सबूत ये है कि कांग्रेस शासन के मुकाबले 10 साल के भाजपाई शासन में टोल टैक्स में 500% बढ़ोत्तरी हुई है।
हरियाणा में 44 टोल प्लाज़ा से ₹1500 करोड़ की सालाना वसूली।
1 अप्रैल से होने वाली टोल बढ़ोत्तरी के बाद हरियाणा वासियों पर ₹1500 करोड़ के साथ-साथ लगभग ₹200 करोड़ सालाना का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।