home page

New Highway: हरियाणा के इस जिले से दिल्ली का सफर होगा आसान, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा के इस जिले से दिल्ली का सफर होगा आसान, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

New Highway: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही NH- 352A पर वाहन फराटा भरते दिखाई देंगे। यह हाईवे GT रोड (NH-44) से शुरु होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाता है। इस हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा होगा और इसके निर्माण पर करीब 1380 करोड़ रुपये की लागत आएगी।


सवा घंटे में सफर

जानकारी के मुताबिक, 80 किलोमीटर लंबे इस हाइवे के पहले चरण में गोहाना से जींद तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, सोनीपत से गोहाना के बीच इसी साल मार्च महीने तक हाईवे का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अप्रैल में वाहन चालक नये हाईवे पर सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा कर सकेंगे।


रखें जाएंगे गार्डर

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत शहर से दिल्ली- अंबाला और जींद- सोनीपत रेल लाइन गजरती है। रेलवे से पावर ब्लॉक मिलने के बाद दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रख दिए गए हैं। अब सोनीपत-जींद रेल लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है। गार्डर रखने के बाद पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो जाएगी।

मिलेगी कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, NH- 352A को गांव ईशापुर खेड़ी के पास दिल्ली- कटरा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट कर दिया गया है। नये हाईवे के चालू होने के बाद जींद से  दिल्ली जाने का सबसे छोटा रास्ता होने वाला है।

अभी जींद से दिल्ली जाने के लिए लोगों को गोहाना व सोनीपत या फिर रोहतक से बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली जाना पड़ता है। वाहन चालकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए इस हाइवे को गांव बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना नहर के समानांतर बने NH- 334P से भी जोड़ा गया है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web