home page

Haryana : हरियाणा के इन जिलों के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

 हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली एनसीआर के बाद अब नमो भारत ट्रेन हरियाणा में नया अध्याय लिखने जा रही है।
 | 
 हरियाणा के इन जिलों के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन
 

Haryana Namo Bharat Train: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली एनसीआर के बाद अब नमो भारत ट्रेन हरियाणा में नया अध्याय लिखने जा रही है। पीएम मोदी आज रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच खंड का उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ के बीच का सफर आसान हो जाएगा।


नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से लेकर  गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी के धारूहेड़ा तक दौड़ेगी। गुरुग्राम में यह मेट्रो लाइन से कनेक्ट होगी। Haryana Namo Bharat Train

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

दिल्ली में सराय काले खां, जोरबाग, मुनीरका, एरो सिटी में स्टेशन बनाया जाएगा। हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी में 9 जगहों पर स्टेशन बनेंगे जिनमें साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर और धारूहेड़ा शामिल हैं। Haryana Namo Bharat Train

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web