home page

MSP: हरियाणा के सिरसा में किसानों की हुंकार, इस दिन से 100 किसान करेंगे भूख हड़ताल

 | 
किसानों की हुंकार

हरियाणा के सिरसा से किसानों ने हुंकार भरी है। सिरसा में भारतीय किसान एकता (बीकेई) के बैनर तले खनौरी मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर 5 मार्च को 100 किसान लघु सचिवालय के बाहर 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल सुबह 11 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 6 मार्च को सुबह 11 बजे तक चलेगी।

किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसलिए इस भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल किसानों की मांगों को फिर पूरजोर से उठाने के लिए किया गया है। खासकर एमएसपी पर खरीद गारंटी कानून को लेकर की जा रही है।

8 मार्च को, शंभू, खनौरी और रतनपुरा बॉर्डरों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून के लिए समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर महिलाएं इन बॉर्डरों पर पहुंचेंगी। इस दिन का मंच संचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web