home page

Mahakumbh: महाकुम्भ संगम तट पर मची भगदड़, एक दर्जन से ज्यादा की मौत, कई घायल

 | 
sd
 

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। स्वरूपरानी अस्पताल में - 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। 
भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है।

 अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद  एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

महाकुंभ भगदड़ इनपुट: जानकारी के मुताबिक, डायवर्जन किए गए घाटों पर लोग जाना नहीं चाह रहे थे। सभी को संगम पर स्नान करना था। जिसकी वजह से एक ही जगह पर ओवर क्राउडिंग हो गया और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। संगम पर भगदड़ के बाद NSG कमांडो ने मोर्चा संभाला। कमांडो ने जेटी के आस-पास को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शहर की सड़कों पर जिन सुरक्षा जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें अब संगम की ओर भेजा गया है। संगम पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा जवानों को बढ़ाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web