LPG Gas Cylinder: नए साल पर बड़ी खबर, घटे सिलेंडर सिलेंडर के दाम, जानें जल्दी
नए साल पर लोगों के लिए बड़ी खबर आई है। क्योंकि गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। नए साल पर सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को तोहफा दिया है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं।
नए साल पर लोगों के लिए बड़ी खबर आई है। क्योंकि गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। नए साल पर सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को तोहफा दिया है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। आपको बता दें, भारत में 14 किलोग्राम और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं। इसके चलते हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव होते हैं।
नए साल पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस सिलेंडर के दामों में 14 से 16 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि, यह राहत सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही दी गई है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से लागू हो गई हैं।
ये हैं दिल्ली में सिलेंडर की कीमत
1 जनवरी से दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 1804 रुपये में मिलेगा। 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपये थी। यानी 14.50 रुपये की कमी आई है।
ये हैं मुंबई में सिलेंडर की कीमत
मुंबई में सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कमी की गई है। यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1756 रुपये हो गई है। दिसंबर में इसकी कीमत 1771 रुपये थी।
ये हैं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत
कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1911 रुपये हो गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 1927.00 रुपये थी। कोलकाता में 16 रुपये की कटौती की गई है।
चेन्नई में सिलेंडर की कीमत ये है
इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपये में मिलेगा। दिसंबर में 19 किलो वाला सिलेंडर 1980.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 14.5 रुपये सस्ता हुआ है।