Kal Ka Mosam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां - कहां होगी बारिश ?

4 फरवरी से छाएंगे बादल
4 फरवरी से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार है। दिल्ली में वोटिंग के दिन कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रह सकता है। 6 व 7 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को आंशिक बादल रहेंगे। Kal Ka Mosam
जानें कल आपके यहां कितना रहेगा तापमान
शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 09 23
नोएडा 13 23
गाजियाबाद 13 22
पटना 15 25
लखनऊ 14 29
जयपुर 14 26
भोपाल 14 30
मुंबई 17 31
दरभंगा 13 27
जम्मू 08 23
प्रयागराज 13 30
कोलकाता 18 27
अहमदाबाद 14 29
बेंगलुरु 19 32
कानपुर 12 29
आगरा 14 26
फरीदाबाद 10 24
वाराणसी 13 29
गुरुग्राम 10 23गुरुग्राम पर्यटन
गोरखपुर 12 29
उज्जैन 14 30
गया 14 26
बेगूसराय 14 27
हापुड़ 11 25
अंबाला 11 24
बुलंदशहर 09 25
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान
राजस्थान के कई इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 फरवरी के दौरान एक्टिव होने के आसार है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के बाकी हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। Kal Ka Mosam
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बन सकती है। इस दौरान तेज हवाएं सर्दी बढ़ा सकती हैं। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, फतेहपुर, महोबा समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। 4 फरवरी को यूपी के कई स्थानों पर चमक गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब में सुबह शाम सर्दी के साथ मौसम खराब होने की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। Kal Ka Mosam
गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की धूप तो महेंद्रगढ़, फजिल्का, सिरसा, हिसार, पंचकुला समेत कई जिलों में 4 और 5 फरवरी तक बारिश के आसार है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से अब सर्दी का अहसास कम हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल कम सर्दी पड़ी है। Kal Ka Mosam