home page

Kal Ka Mausam : इन राज्यों में दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
 इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
 

Kal Ka Ka Mausam : देश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत मिली है। हालांकि कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है और घनी धुंध छाई रही।  अब 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।


इन राज्यों में बरसेंगे बादल
 
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने के आसार है। एक पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से तो दूसरा 1 फरवरी से सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र  में 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्चमीर  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 दिनों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश विदाई हो सकती है।
 
 
इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में 28 जनवरी को भी शीत लहर चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 29 जनवरी तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web