home page

IMD Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से सक्रिय होगा, देखें मौसम पूर्वानुमान

 हरियाणा में एक बार फिर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना जताई है।
 | 
हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से सक्रिय होगा
 

 IMD Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना जताई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, 7 जनवरी, 2025 :

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में 10 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है । इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 11 व 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने 

तथा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना बन रही है। परंतु 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द संभावित।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web