home page

Haryana News: हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत, 5 महीने पहले ही गया था विदेश

 हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत हो गई। कैथल निवासी युवक करीब 5 महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था।
 | 
 हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत, 5 महीने पहले ही गया था विदेश 
 

 Haryana News: हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत हो गई। कैथल निवासी युवक करीब 5 महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था। यहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। अब परिवार ने सरकार ने शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

5 महीने पहले अमेरिका गया था मृतक 
जानकारी के अनुसार कैथल के आर. के पुरम कॉलोनी का रहने वाला 27 वर्षीय सक्षम मदान 5 महीने पहले ही अमेरिका गया था। वह यहां एक स्टोर पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि सक्षम को 1 महीने पहले ही नौकरी मिली थी। 

गाड़ी ने मारी टक्कर 
बीते 6 जनवरी की शाम को वह साइकिल से अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही उसने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी साइकिल रोकी तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। 

इलाज के दौरान हुई मौत 
इस हादस में सक्षम घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के भाई गौरव मदान ने बताया कि सक्षम को उन्होंने लाखों रुपए लगाकर अमेरिका भेजा था। 

अब इतना पैसा नहीं बचा है कि वह अपने भाई के शव को वापस भारत ला सके। हरियाणा सरकार और कैथल जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि सक्षम के शव को भारत लाने में उनकी मदद की जाए। मृतक युवक के परिवार वाले आज इस मामले में कैथल उपायुक्त से मिलकर मदद की गुहार लगाएंगे।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web