हरियाणा में हैवान बेटी ने मां को बुरी तरह पीटा, थप्पड़ मारे, दांतों से काटा और फिर घसीटा...वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आरोपी महिला लगातार बुजुर्ग को पीटे जा रही है। वह कभी पीड़िता को दांतों से काटती है तो कभी बाल पकड़कर घसीट देती है। वीडियो में बुजुर्ग लगातार रो और चिल्ला रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिलाएं मां और बेटी हैं और बेटी मां से प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने की जिद कर रही है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कड़ी आलोचना की है और आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में आरोपी महिला पीड़िता से कुछ बोव रही है और बोलते हुए कभी पीड़िता के बाल नोचती है तो कभी उसे गिराकर मारने लगती है। पीड़िता लगातार रो रही है, चीख रही है। लेकिन आरोपी महिला उसे लगातार पीटते जा रही है।
जिस बेटी को 9 महीने पेट में रखा उसका अपनी मां के प्रति ऐसा व्यवहार??
— Virus Baba I.N.D.I.A Wala (@Virus_Studioz) February 27, 2025
इस वीडियो को इतना शेयर करो के इस शरूपनखा को बनती सजा मिल सके, मामला हरियाणा का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/EwcX3NfzuO
पीड़ित महिला आरोपी से न पीटने की गुहार भी लगार ही है। लेकिन आरोपी लगातार उससे कुछ बोलते हुए मारे जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आलोचना की और आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।