Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, कोहरे से नहीं मिलेगी राहत
हरियाणा में सोमवार की सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। प्रदेश के 4 जिलों में हल्की बारिश के बाद 7 जिलों में बारिश शुरु हो गई। इसके बाद हरियाणा के मौसम ज्यादा ठंडक लौटने की संभावना है। मौसम विभाग े 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
अलसुबह साढ़े 4 बजे सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में बारिश हुई। जिसके बाद यह करीब 1 घंटे के बाद यहां तेज बारिश शुरु हो गई। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
इसी के बीच 12 जिलों में कोहरे से राहत नहीं है। इनमें करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में डेंस फॉग का अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 12.2 और जींद का 13.9 दर्ज किया गया था।