Haryana Mausam Update : हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, देखें मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट

Haryana Mausam Update : पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण हरियाणा वालों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। रविवा को भी मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 11 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। Haryana Mausam Update
मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क रहने वाला है। 28 जनवरी तक उत्तरी और पश्चिमी हवाएं हल्की गलती से चलने से तापमान में गिरावट के आसार है। इसके साथ ही सुबह और देर रात धुंध छाने की संभावना है। 28 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।Haryana Mausam Update