home page

Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

  हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। आज शनिवार को 2 से 3 दिन तक  प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
 | 
हरियाणा के 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
 हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। आज शनिवार को 2 से 3 दिन तक  प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। आज कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।  

 
12 जनवरी से छाएगा घना कोहरा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक अगर बादलवाई छाएगी तो कोहरे का असर कम होगा। उत्तरी राजस्थान पर एक च्रकवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिसको अबर सागर से नमी मिलेगी।  यह हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते है।

बादलवाई व बारिश की वजह से कई स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 12 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। लेकिन बारिश के बाद रात के तापमान में फिर से गिरावट होगी। बारिश के कारण नमी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन वह जमाव बिंदु की ओर नहीं जाएगा।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web