home page

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, 10 जनवरी से बदलेगा मौसम

   हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश के दौर के बाद फिर से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
 | 
हरियाणा के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
  हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश के दौर के बाद फिर से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD ने मंगलवार के सभी 22 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। इसमें 7 जिलों करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में धुंध से हालात खराब रहेंगे। इस दौरान विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर तक रह सकती है।

हरियाणा में मौसम 
हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है अभी तक कहीं पर कोहरा देखने को नहीं मिला है। रात से शीतलहर चल रही है। जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। 

तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 2 जिलों में सबसे कम रहा। इनमें नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।
 
24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झज्जर के बहादुरगढ़ और सोनीपत में हुई। बहादुरगढ़ में 5.4MM और सोनीपत में 5MM बारिश दर्ज की गई। इसके साथ झज्जर 1 MM, रेवाड़ी 2 MM, पानीपत 1 MM, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 3 MM, अटेली 2 MM, रोहतक 1 MM और सांपला में 7 MM बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए थे, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना थी।

10 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार के अनुसार बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में धुंध और बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web