Haryana Mausam Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी ..!

Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बीच अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। Haryana Mausam Update
मौसम में हो रहा बदलाव के बीच ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। विभाग की ओर से हरियाणा के 7 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। Haryana Mausam Update
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा के कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कईं जिलों का तापमान 5 डिग्री के समीप भी पहुंच गया है। Haryana Mausam Update
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क व उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना भी बन रही है।
इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है। Haryana Mausam Update
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों की ओर से हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Mausam Update