Haryana Mausam Update: हरियाणा में बाकी है अबकी कड़ाके की ठंड, इस दिन मिलेगी राहत

Haryana Mausam Update: 29 जनवरी तक हरियाणा में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में कड़ाके की शीतलहर व पाला पड़ने की संभावना है।
प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 जनवरी को कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो मौसम में बदलाव लाएगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मौसम शुष्क व साफ रहेगा। साथ ही तेज धूप आमजन को ठंड से राहत देती रहेगी। यह रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला- 9.2
करनाल- 5.2
नारनौल- 4.8
रोहतक- 8.1
भिवानी- 4.9
सिरसा- 5.6
हिसार- 4.2
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली से आगे बढ़ते ही हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर मुड़ गईं। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आ रही है। कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला पड़ने की स्थिति बन गई है।