home page

Haryana Mausam Update: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका , देखें मौसम पूर्वानुमान

 हरियाणा में नया साल शुरू होते ही ठंड ने अपने पैर पसार लिए है। आज से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD)ने प्रदेश में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
 | 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका
 

Haryana Weather: हरियाणा में नया साल शुरू होते ही ठंड ने अपने पैर पसार लिए है। आज से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD)ने प्रदेश में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। जिससे किसानों  की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है।  


मौसम विभाग(IMD)के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के चलते 5-6 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है।  इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पूरे राज्य में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चल रही है। 


हरियाणा के 11 जिलों हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी में सुबह से ही घनी धुंध छाई रही। यहां विजिबिलिटी करीब 10 से 50 मीटर रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

नया पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और संपूर्ण मैदानी राज्यों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 7 जनवरी से एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और शीतलहर और कोहरा की गतिविधियां देखने को मिलेगी। 


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web