Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ...!

मौसम में हो रहा बदलाव के बीच ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। विभाग की ओर से हरियाणा के 7 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।Haryana Weather
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा के कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कईं जिलों का तापमान 5 डिग्री के समीप भी पहुंच गया है। Haryana Weather
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क व उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना भी बन रही है। Haryana Weather
इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है।Haryana Weather
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों की ओर से हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।Haryana Weather