Haryana Weather : हरियाणा के इन 7 जिलों में होगी बारिश, 23 जिलों में रहेगा येलो अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान
![हरियाणा के इन 7 जिलों में होगी बारिश, 23 जिलों में रहेगा येलो अलर्ट](https://www.esmachar.com/static/c1e/client/90348/uploaded/bb03e69e166cb622f3078e9a1ac58ffa.jpg)
Haryana Weather : हरियाणा में जनवरी की ठंड का असर शुरू हो गया है, प्रदेश के सभी जिलों में धुंध काफी बढ़ गई है। जिसके चलते सड़कों पर वाहन चलाते समय कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। हरियाणा में आज सोमवार को मौसम ने फिर से बदल गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 4 जिलों के बाद 7 जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बारिश के बाद ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाने की उम्मीद है। Haryana Weather
इसके बाद हरियाणा के मौसम में फसलों में कुछ जगह फायदा तो कही नुकसान भी मिलने वाला है। वही, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में बूंदाबांदी हुई, जिसके करीब एक घंटे बाद यहां तेज बारिश भी शुरू हो गई। Haryana Weather
इसके अलावा पंचकूला, अंबाला सहित कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
Haryana Weather मौसम विभाग के अनुसार, इसके बीच 12 जिलों में धुंध से भी राहत नहीं है। इनमें करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में डेंस फॉग का अलर्ट जारी है।