Haryana Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में आज बारिश की संभावना, देखें मौसम अपडेट
Weather Update Today: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा, पंजाब और राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। इन राज्यों में शीतलहर के साथ-साथ आसमान से गिरती ओस और घना कोहरा भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब पश्चिमी हवाएं पूर्व की ओर बढ़ेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।
हरियाणा में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मुताबिक आज हरियाणा में कोहरा और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहने की संभावना है। वहीं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, अंबाला और करनाल जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
पंजाब में भी बरसेगें बदरा
पंजाब में भी कड़ाके की ठंड के साथ आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर, मोगा और चंडीगढ़ सहित कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
पूरे दिल्ली एनसीआर में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिससे सर्दी का एक और दौर शुरू हो सकता है और तापमान में गिरावट भी हो सकती है। आज दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।