Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए जारी किया अलर्ट
आज से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
लेकिन आज से मौसम(Weather) में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD)ने प्रदेश में दो दिन बारिश का अलर्ट(Rain Alert) जारी कर दिया है। बारिश (Barish) के साथ ओले गिरने की संभावना है। जिससे किसानों (Kisan)की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है।
5 और 6 जनवरी को होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग(IMD)के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के चलते 5-6 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश (Rain) के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पूरे राज्य में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चल रही है।
सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और संपूर्ण मैदानी राज्यों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 7 जनवरी से एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और शीतलहर और कोहरा की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
Haryana Weather, Haryana Mausam Update, Haryana Weather Alert, Mausam Update, Rain Alert, Barish, Haryana Ka Mausam, Chopal tv news, Mausam Update, बारिश, शीतलहर, बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग, IMD अलर्ट