home page

Haryana : हरियाणा के ये नेशनल हाईवे बदल देंगे लोगों की किस्मत, जमीनों के रेट होंगे हाई

 | 
हरियाणा के ये नेशनल हाईवे बदल देंगे लोगों की किस्मत, जमीनों के रेट होंगे हाई
 

 Haryana : हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। इसी के साथ ही नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द हरियाणा प्रदेश में नेशनल हाइवे का जाल बिछने जा रहा है। नेशनल हाईवे प्रदेश के विकास में 4 चांद लगा देगा। जींद जिला एक नहीं बल्कि 6-6 हाइवे जे जुड़ने जा रहा है। इन 6 हाईवे बनने के बाद शहर में विकास को चार चांद लग जाएंगे।Haryana

 

बता दें कि हम जिस स्थान की बात कर रहे हैं वो है हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की, जहां पर आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 हाईवे से कनेक्टिविटी होने जा रही हैं। जींद वैसे तो विकास के मामले में काफी पिछला हुआ हैं, लेकिन इन हाईवे के निर्माण से शहर में विकास एक बार फिर से तेज गति पकड़ने वाला हैं।Haryana
 
जींद को हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी बोला जाता है, क्योंकि जिनकी धऱती ने अनके राजनीतिक धुरंधरों को जन्म दिया हैं, हरियाणा के सबसे पुराने शहरों में से एक जींद शहर अब विकास की गति पकड़ता जा रही हैं। इसका कारण शहर से कनेक्टिविटी बढ़ा रहे नए हाईवे को माना जा रहा है, तो आइए जानते है कि जींद में आने वाले समय को कौन-कौन से हाईवे बनकर तैयार हो जाएंगे। 


सोनीपत से जींद 352ए नेशनल हाईवे 

सोनीपत से जींद के बीच के सफर को आसान करने के लिए बनाए जा रहे 352 ए नेशनल हाईवे पर इन दोनों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। यह हाईवे जल्द ही तैयार होकर जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देनें लगेगा। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 352 ए सोनीपत को जींद से जोड़ेगा, इस पर काम भी शुरू कर दिया गया हैं, और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।Haryana

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत इस हाईवे का निर्माण कार्य 2 अलग कंपनियों द्वारा किया जा रहा हैं। इस हाईवे की कुल लंबाई 80 किलोमीटर हैं, जिसे 2 हिस्सों में बांटा गया हैं, इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद 2 हिस्सों में चल रहा हैं।

170 करोड़ की लागत से बनेगा जींद पानीपत स्टेट हाईवे 

जहां जींद में एक तरफ सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जींद और पानीपत के बीच में सरकार स्टेट हाईवे बनाने जा रही हैं। इस हाइवे का निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही हैं। इस हाईवे का निर्माण करिए सेंटर रोड़ फंड स्कीम के तहत किया जाएगा, यह हाईवे बनने के बाद जींद से पानीपत का सफर करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा देगा।Haryana

152 डी का कब उठाएंगे जींद के लोग लाभ

जींद शहर में 152 डी की कनेक्टिविटी होने के बाद शहर वासी इसका लाभ उठा रहे हैं, आपको बता दें की 152 डी बनने के बाद जींद के निवासियों को अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया हैं, पहले चंडीगढ़ अंबाला जाने वाले मुसाफिरों को 3 से 4 घंटे का समय लगता था।

लेकिन 152 डी बनने के बाद यही सफल 2 घंटे में आसानी से तय किया जा सकता हैं। वहीं इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद जींद के नागरिकों का दिल्ली और राजस्थान का सफर भी आसान हो गया हैं।Haryana

रोहतक-जींद-नरवाना नेशनल हाईवे 352

जींद शहर को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला हाईवे 352 बनकर तैयार हो चुका हें, आपको बता दें की इस फोरलेन हाईवे की सौगात जींद वासियों को काफी सालों पहले दी गई थी, लेकिन इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब काफी लंबे समय के बाद ये हाईवे बनकर तैयार हो गया है और जींद शहर वासियों को अपनी सेवाएं दे रहा हैं, इस हाईवे के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का सफर भी आसान हो गया हैं।

पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य होगा जल्द शुरू

वहीं आने वाले समय में जल्द ही जींद शहर की कनेक्टिविटी हरियाणा प्रदेश में बनने जा रहे पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे से कर जी जाएगा। इस नेशनल हाईवे को बनाने की मंजूरी मिल गई हैं औऱ सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया हैं।Haryana

यह हाईवे बनने के बाद करनाल, जीज, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ने का काम करेगा, इसके साथ-साथ जींद के लोगों का सिरसा का सफर भी आसान हो जाएगा। यह हाईवे सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा आने-जाने में काफी सुविधा मिलेंगी।Haryana

जम्मू-कटरा-दिल्ली नेशनल हाईवे

वहीं एनएचएआई के द्वारा जम्मू कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा हैं, यह हाईवे जींद जिले के पीलूखेड़ा से होकर गुजरेगा, इस हाईवे का निर्माण के बाद जींद के लोगों को जम्मू कश्मीर का सफर करने में आसानी होगी, इसके साथ-साथ यह हाईवे जींद शहर की दिल्ली से कनेक्टिविटी भी आसान कर देगा।

वहीं इस हाइवे के निर्माण के बाद हरियाणा प्रदेश के अनेक जिले ट्रैफिक से निजात पा सकेंगे। यह हाईवे बनेने के बाद जींद जिले का विकास एक बार फिर रफ्तार पकड़ते जा रहा हैं, इस हाइवे के निर्माण के बाद और जीड की कनेक्टिविटी होने से उद्योगपतियों की नजर भी जिद जैसे शहर में अपने उद्योग स्थापित करने की रहेगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web