Haryana News: हरियाणा के इस जिले में पारा गिरते ही जम गया पाला, ठंड से कांपे जिलावास

Haryana News:जनवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पारा गिरते ही और हवाओं की गति धीमी होते ही सुबह के समय पाला जम गया और लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक सप्ताह तक लोगों को सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। हालांकि उसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। Haryana News
दरअसल पिछले सप्ताह सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही सोनीपत जिले में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ों की ठंड भी मैदानी इलाकों तक पहुंच रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। Haryana News
मंगलवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ होने और हवाओं की गति धीमी होने के कारण पाला जमने के हालात बन गए। सुबह जब लोग उठे तो घास पर बर्फ की हल्की चादर जमी देखी। पाला जमने के कारण लोगों को सुबह के समय जबरदस्त ठंड का एहसास हुआ। Haryana News
रबी सीजन की फसलों को मिल रहा फायदा
मौसम का मौजूदा मिजाज रबी सीजन की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। सुबह के समय ठंड और दिन में धूप खिलने से गेहूं और सरसों की फसलों की ग्रोथ बेहतर हो रही है। हालांकि, पाले के हालात ऐसे ही रहे तो सरसों की फसल के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है। पाले से गेहूं की फसल को काफी फायदा होता है। चालू रबी सीजन में सोनीपत जिले में किसानों ने 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल उगाई है। Haryana News
न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया
मंगलवार को जिले में दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर पारा इससे भी कम रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सूर्योदय के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हुई। Haryana News
सुबह कुछ घंटों के बाद ठंड से मामूली राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहेगा। हालांकि, दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर रहेगा। Haryana News